फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर का फायरिंग प्रकरण तूल पकड़ा

विज्ञापन
बाजपुर इंटर कालेज मैदान में बैठक करते लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस टीम पर 13 राउंड फायरिंग मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को ग्राम पंचायत और निकाय प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में पुलिस पर आरोपियोें के परिजनों को बेरहमी से मारपीट और लूटपाट करने की कड़ी निंदा की गई। एक स्वर में मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को इंटर कालेज परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव, कालेज प्रबंध कमेटी अध्यक्ष पंडित अविनाश शर्मा ने कहा कि जनता के रक्षक ही भक्षक बन गए है। पुलिस को कानून के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा रही है। आईपीएस की मौजूदगी में पुलिस ने महिला और उसके ससुर को पीट पीट कर घायल कर दिया। बिना वारंट के पुलिस एक मामूली विवाद को लेकर रात्रि में दबिश देने पहुंच गई। आईपीएस सर्वेश कुमार पंवार ने क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया है। वहां पर बाजपुर द्वितीय किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पवन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार, सभासद महेश आशु, प्रधान संदीप आनंद, हाजी अमीर अहमद, रामअवतार यादव, शेर मोहम्मद, डोरीलाल सागर, बाबूराम, त्रिलोचन सिंह, अनिल वाल्मीकि आदि थे।
प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग
बाजपुर। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार अनिल शर्मा की पत्नी निधि शर्मा ने राज्यपाल, सीएम, मानवाधिकार आयोग सहित अन्य कई उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रभारी कोतवाल सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर 26 नवंबर को घर के अंदर घुसकर उन्हें और उसके ससुर को मारपीट कर घायल करने, 55 तोले सोने के आभूषण और करीब चार लाख की नकदी लूटने का आरोप लगाया है। शर्मा ने उनके पति अनिल शर्मा और बेटे तुषार शर्मा, विशाल शर्मा को झूठे केस में गिरफ्तार करने आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराने की गुहार लगाई है। बता दें कि 25 नवंबर को एक होटल में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट, धमकी देने हवाई फायर करने का आरोप लगाया था। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव गुमसानी में घर जाकर दबिश दी थी। इस दौरान 13 राउंड फायरिंग हुई। इधर, प्रभारी कोतवाल आईपीएस सर्वेश कुमार पंवार ने खुद पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें