फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत पर हंगामा

Sat, 18 Oct 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों ने की अस्पताल में की तोड़फोड़
विज्ञापन

डॉक्टर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग
सितारगंज। एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता ने डिलीवरी के 24 घंटे बाद दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया।
शक्तिफार्म के ग्राम देवनगर निवासी रंजीत बाक्शी ने अपनी गर्भवती पत्नी रेशमा बाक्शी (25) को डिलीवरी के लिए 15 अक्तूबर को एसएच अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार रेशमा की जांच के बाद खून चढ़ाया गया था। बीते बृहस्पतिवार को रेशमा की सीजर से डिलीवरी हुई थी। शुक्रवार की रात आठ बजे अचानक उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल की कई खिड़की और दरवाजों को तोड़ दिया। उन्होंने डाक्टर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ को समझाने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। मृतका की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। डिलीवरी के बाद बेटा पैदा हुआ था। रेशमा की मौत से पति का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल मामले की जांच करेंगे। वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

-
कोट:
रेशमा को रक्तचाप की शिकायत थी। परिजनों को इसकी जानकारी भी दी गई थी। परिजनों की सहमति के बाद ही ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद उसका ब्लड रक्तचाप बढ़ गया था। उसे दौरे आने लगे और उसकी मौत हो गई थी। - डॉ. रिचा पांडे, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एसएच अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें