बाजपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर आक्रोश जताते कार्यकर्ता।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। कर्मयोग एवं सहयोग साधना समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम पौने सात बजे कैंडल मार्च निकाला। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। जहां कैंडल मार्च निकालकर मासूम बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराधों की कड़ी निंदा की। साथ ही अलगावाद के चलते शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मीरा वर्मा, अनिल कुमार, जसवंत सिंह आदि थे।