फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भेदभाव का आरोप लगा परियोजना कर्मियों का प्रदर्शन

Sun, 30 Apr 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में नियुक्त कर्मियों को मिलने वाले लाभ और पदोन्नति से वंचित करने का आरोप लगा है। इस कथित भेदभाव से परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारी आक्रोशित हैं। उन्होंने प्रशासनिक भवन के पूर्वी गेट पर प्रदर्शन कर शासन और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहां हुई सभा में वक्ताओं ने बताया कि परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद टर्मिनल छुट्टी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वर्षों पहले सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारियों को उनके देयकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे लोग परेशान हैं। वित्त नियंत्रक ने परियोजनाओं के कर्मचारियों/अधिकारियों के वेतन से मिलने वाले भत्तों की कटौती कर दी है।

कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि विवि में अशांति उत्पन्न करने के लिए वित्त विभाग जान-बूझ कर भेदभाव कर रहा है। इस तरह की कार्यवाही निंदनीय है। वहां संतोष कुमार, रविंद्र चौबे, आरडी यादव, शिवजी सिंह, महेश पाल, खीम सिंह, विजय कुमार, एचआर जायसवाल, अजित सिंह, जंगी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रमिकों का प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी

रुद्रपुर। परफेक्ट डायनामिक्स मजदूर यूनियन के 41 मजदूर नौवें दिन भी सिडकुल में कंपनी के आगे धरने पर बैठे रहे। शनिवार को यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को कंपनी ने नाम बदल लिया। इसके साथ ही 41 स्थायी श्रमिकों को काम से निकाल दिया। श्रम विभाग में दो बार वार्ताएं होने के बाद भी मजदूरों को राहत नहीं मिली है। बताया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से श्रमिकों को ठेके के मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा है। वहां सुब्रत विश्वास, जीवन राम, जयप्रकाश, गौरी शंकर, केशव प्रसाद, धर्मेंद्र भट्ट, चरण सिंह, रंजन कुमार, ललित रावत आदि थे। सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। अगर कंपनी और श्रम विभाग के बीच समझौता नहीं हुआ तो मामला लेबर कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें