फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नादेही चीनी मिल ने की 30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

Sun, 30 Apr 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
 नादेही चीनी मिल जसपुर के प्रधान प्रबंधक  विवेक प्रकाश ने मिल कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर
विज्ञापन
जसपुर। नादेही चीनी मिल के पेराई सत्र का समापन हो गया। चीनी मिल ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक गन्ने की पेराई की है। मिल प्रधान प्रबंधक ने मिल कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मिल प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश ने बताया कि गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने 17 नवंबर 2022 को चीनी मिल के पेराई सत्र शुभारंभ किया था। तब तीस लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष मिल ने 30,11,000 क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के किसानों समेत मिल अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया।
उधर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल एवं क्षेत्र के किसानों ने मिल प्रधान प्रबंधक की कार्यशैली की सराहना की। विधायक चौहान ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की ओर से मिल प्रधान प्रबंधक एवं अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहां राजेंद्र सिंह, बलराम सिंह, प्रीतम सिंह, संजय कुमार, विपिन कुमार, लियाकत हुसैन, उमेश कुमार, महेश कुमार, सलामत हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें