फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बार एसोसिएशन चुनाव कराने व नोटिस निरस्त करने पर किया प्रदर्शन

Wed, 10 Dec 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अधिवक्ताओं ने काशीपुर बार एसोसिएशन के शीघ्र द्विवार्षिक चुनाव कराने व जारी नोटिस को निरस्त करने की मांग को लेकर कोर्ट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे व सचिव नृपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को नौ अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किया। इसमें कहा कि 28 नवंबर को कई अधिवक्ताओं को भ्रमित करके एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इस दौरान वर्तमान कार्यकारिणी के विरुद्ध माहौल बनाया गया। नोटिस में कहा गया कि काशीपुर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी अस्तित्व में है और एसोसिएशन हित में निर्णय लेने व आमसभा बुलाने का अधिकार कार्यकारिणी के पास है।
कहा कि उच्चतम न्यायालय ने राज्य बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव सुचारु रूप से कराने का आदेश जारी किया है। जारी नोटिस में कहा कि बार काउंसिल के प्रस्तावित चुनाव में काशीपुर बार एसोसिएशन से कम से कम चार अधिवक्ताओं के प्रतिभाग करने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का सत्यापन व चुनाव करवाने के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति करना भी नियमों के अनुसार आवश्यक है।
काशीपुर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने बीती दो दिसंबर को प्रस्ताव पारित किया है जिसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव को प्राथमिकता दी है। इसके बाद कुछ अधिवक्ताओं के कृत्य से स्पष्ट है कि वह बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव प्रभावित करना चाहते हैं।
एसोसिएशन अधिवक्ताओं से अपेक्षा कि वह इस कृत्य की पुनरावृत्ति नहीं करें। इस संबंध में एसोसिएशन ने यशवंत चौहान, सनत कुमार पैगिया, अमित चौहान, शैलेंद्र मिश्रा, ऋषि अग्रवाल, कश्मीर सिंह, संजय चौधरी, सुरेंद्र सिंह व संदीप सहगल को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

उधर, काशीपुर बार एसोसिएशन काशीपुर की ओर से कई सीनियर अधिवक्ताओं को नोटिस देने के संबंध में व काशीपुर बार एसोसिएशन के तुरंत चुनाव कराने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही चुनाव शीघ्र कराए जाने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने मांग की कि जिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं के खिलाफ नोटिस चस्पा किया गया है उसे निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर एडवोकेट यशवंत चौहान, संदीप सहगल, अमित चौहान, राजेश कुमार, कश्मीर सिंह, महेंद्र चौहान, ऋषि कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें