फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ईओ को हटाने की मांग पर किया प्रदर्शन

Sat, 11 Jul 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार्य-प्रणाली से आक्रोशित सभासदों व पर्यावरण मित्रों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री से अधिशासी अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सभासदों व पर्यावरण मित्रों ने ईओ को हटाने की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अधिशासी अधिकारी कार्यालय में कभी भी समय से नहीं आते हैं।
महीने में सिर्फ तीन चार दिन ही आते हैं। घर बैठे ही अपनी उपस्थिति दर्ज कर देते हैं। सभासदों का आरोप है कि बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव को लेकर भी अधिशासी अधिकारी गंभीर नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से निर्मित दुकानों का अभी तक आवंटन भी नहीं किया है जबकि बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव हो चुका है। उन्होंने कहा कि ईओ ने कार्य प्रभार संभालने के बाद अभी तक पंचायत के सातों वार्डन का निरीक्षण तक नहीं किया है।
प्रस्तावित कार्य का समय से टेंडर नहीं निकाला जाता है जिसके चलते विकास कार्य अवरुद्ध है। पर्यावरण मित्रों ने आरोप लगाया कि समय से काम करने के बावजूद उनका वेतन काट दिया जा रहा है।
वहां पर सभासद गौरव वर्मा, नकुल भट्ट, सुरंजन राय, विशाल गोयल, सुमन वती, विमला देवी, सफाई नायक पिंटू, चंद्रपाल, सोनू वाल्मीकि, ओंकार विकास सूरज रवि कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें