किसान संघर्ष समिति ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। कहा कि कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
उन्होंने एसडीएम दयानंद सरस्वती को दिए गए ज्ञापन में यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब की तर्ज पर किसानें के बैंक, सहकारी समिति के कर्जे माफ किए जाने, किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र दिए जाने, पंद्रह दिन से अधिक समय तक गन्ना मूल्य भुगतान रोकने पर किसानों को ब्याज दिए जाने सहित अन्य मांगे रखी।
वहां डॉ. एमपी सिंह, रंजीत सिंह बेहगल, दयाराम शर्मा, दौलत सिंह, योगराज सिंह, टिकराज सिंह, महेंद्र सिंह, राम सिंह, धर्मपाल सिंह, गुलाब सिंह, भोले सिंह, खूब सिंह आदि थे।
कर्ज माफी के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा
बाजपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति शोषित वर्ग उत्थान समिति के महामंत्री डोरीलाल सागर ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की है। सजागर ने कहा कि जिले में कर्ज में डूबे तीन किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
उन्होंने किसानों के सहकारी समितियों और बैंकों से लिए कृषि ऋण माफ करने की मांग की। इससे किसान आर्थिक तंगी से उभर सके। उन्होंने तराई में चकबंदी प्रक्रिया लागू करने, पदोन्नति में आरक्षण दोबारा लागू करने, खनन के पट्टों, बस परमिटों में एससी का आरक्षण करने की मांग की है।