फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड के नाले को कॉलोनी के लेबल से अधिक ऊंचा बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुुर। रामनगर रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सर्विस रोड के नाले का लेवल कॉलोनी के लेवल से अधिक ऊंचा रखने का कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया। विरोध के बाद नाले की ऊंचाई कॉलोनी के लेवल से डेढ़ फुट नीचे रखने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

रामनगर रोड पर एनएच की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही सर्विस रोड और नाले का निर्माण कार्य भी चल रहा है। चामुंडा कॉलोनी के पास नाले की ऊंचाई कॉलोनी के लेवल से ऊपर रखी गई। जिसकी जानकारी होने पर मंगलवार को भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह जीना के साथ कॉलोनी के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर मेयर ऊषा चौधरी भी मौके पर पहुंची। मुआयना करने के बाद मेयर ने एनएच के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एनएच के जेई जेके टम्टा ने अधिकारियों को मौके पर भेजा। निगम और एनएच के अधिकारियों ने कॉलोनी के पुराने लेवल के साथ नए लेवल का मिलान किया तो लेवल अधिक पाया गया। जिसके बाद नाले को डेढ़ फुट नीचे बनाने का निर्णय लिया गया। सुरेंद्र सिंह जीना ने बताया कि इस लेवल से कॉलोनी में जलभराव का खतरा नहीं रहेगा। वहां पर पंकज जोशी, दीपक पांडे, बीडी बवाड़ी, सुुनीता शर्मा, आनंद बिष्ट, अनमोल शर्मा, शंकर दत्त, आप नेता दीपक बाली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें