फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कृषि कानून के विरोध में किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
बाजपुर के गांव महौली में कृषि कानून के विरोध में किसानों से हस्ताक्षर कराते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। कांग्रेस ने कृषि कानून के विरोध में गांव-गांव में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। रविवार को क्षेत्र के गांव महौली जंगल, हरसान, महौली चेन में किसानों को कृषि कानून के प्रति जागरूक कर हस्ताक्षर कराए गए। कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों का गुलाम बनाने पर तुली हुई है। कृषि कानून बनाकर भाजपा ने जनविरोधी निर्णय लिया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर किसान विरोधी काले कानून को वापस कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाब बना रही है। गांव गांव में जागरूक कर किसानों से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। अभियान के माध्य्म से राष्ट्रपति से भी किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की गुहार लगाई जा रही है। वहां सौरव नेगी,हर्षित नेगी, अमरजीत सिंह, बाबू सिंह, दिलबाग सिंह, राजेश कुमार, प्रदीप सिंह, मनोज, राहुल, आकाश सिंह, विशेष, सुखविंदर सिंह, राजकिशोर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें