फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिंदा कछुओं के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संरक्षित प्रजाति के पांच जिंदा कछुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि सुंदरपुर मार्ग पर एक युवक कछुए की सप्लाई देने जा रहा है। जिस पर टीम गठित कर सुंदरपुर मार्ग की घेराबंदी की गई। देर रात को एक युवक कंधे पर बोरी लेकर आता दिखा।
विज्ञापन

उसमें चार बड़े और एक छोटा कछुआ बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बबलू राय निवासी सुंदरपुर बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया युवक लंबे समय से कछुए की तस्करी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ 9/51 वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें