फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आक्रोशित वीपीडीओ बोले, हमारा हक मारना चाह रहे हुक्मरान

विज्ञापन
रुद्रपुर के गांधी पार्क में धरने पर बैठे वीपीडीओ। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ग्राम्य विकास विभाग के अधीन करने पर भड़के जिलेभर के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (वीपीडीओ) ने शुक्रवार को गांधी पार्क में बेमियादी धरना दिया। उन्होंने सरकार पर उन्हें पदोन्नति से वंचित करने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उत्तराखंड वीपीडीओ एसोसिएशन के बैनर तले धरने पर बैठे सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों का उसके रेखीय विभाग ग्राम्य विकास विभाग में कार्यात्मक विलय करना उनके आत्म सम्मान पर चोट पहुंचाने के समान है। उन्होंने कहा कि कार्यात्मक विलय के बाद उनके सामने पदोन्नति के अवसर कम हो जाएंगे।
आक्रोशित वीपीडीओ ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग में जिला स्तरीय अधिकारी के रूप में डीडीओ की तैनाती के साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक बीडीओ और एबीडीओ के पद हैं। इस कारण वीडीओ के सामने पदोन्नति के अधिक अवसर रहते हैं लेकिन पंचायती राज विभाग में ब्लॉक स्तर पर पद कम होने से वीपीडीओ के लिए पदोन्नति के अवसर कम होते हैं।
विज्ञापन

उनकी कई साल से पदोन्नति भी नहीं हुई है। अब उन्हें वीडीओ के साथ ग्राम पंचायतों में कार्य करने का आदेश दिया गया है। इससे वह कई साल पीछे हो जाएंगे। कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। वहां विनोद गिरी गोस्वामी, दीपक सागर, सुनील सागर, पूनम पनेरू, मीनू आर्या, पार्वती चंद, योगेश उपाध्याय, केके मेलकानी, दीप्ति सागर, शाहीन अंजुम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें