फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर की मांग के लिए धरना शुरू

Fri, 23 Oct 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। दिनेशपुर और आसपास के ग्रामीणों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण गदरपुर-मटकोटा मार्ग के चौड़ीकरण, छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण, यात्री ट्रेनों के ठहराव और सड़क हादसों में मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि छह साल पहले फ्लाईओवर की मांग के लिए आंदोलन किया था। सरकार से स्वीकृति मिलने के बावजूद इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। बताया कि ग्रामीण रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से लोग परेशान हैं। संकरी सड़क पर बढ़ते यातायात के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग पूरी होने पर ही आंदोलन खत्म करने की चेतावनी दी। वहां वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिनाथ विश्वास, चंदन सिंह नयाल, जगदीप सिंह, गगन सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, बीजी यादव, आनंद सिंह असगोला, ठाकुर सिंह बिष्ट, जसपाल सिंह बिष्ट, रजनीश शुक्ला, आनंद सिंह चम्याल, योगेश जोशी, महिपाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें