सितारगंज। राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने अल्मोड़ा स्थित एसएसजे कैंपस के प्रशासन का पुतला फूंक छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती की गिरफ्तारी पर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने गिरफ्तार छात्रसंघ अध्यक्ष को तत्काल रिहा करने की मांग की।
रविवार को राजकीय महाविद्यालय सिसौना के छात्रों ने नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर अल्मोड़ा एसएसजे कैंपस के प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने अल्मोड़ा विद्यालय प्रशासन पर छात्रों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि विद्यालय प्रशासन नेे हठधर्मिता के चलते न्याय की मांग कर रहे छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ झूठा केस दर्ज कर उनको जेल भिजवाया है। उन्होंने गिरफ्तार छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को तत्काल रिहा करने की मांग की। कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी तो छात्र सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। वहां उपाध्यक्ष अंकित गोयल, सचिव देवेश कुमार, मोहित तिवारी, विशाल श्रीवास्तव, सर्वजीत सिंह, नरेश ठाकुर, नवीन, कमल, हीरा सिंह, अमित, विपुल शर्मा आदि थे।