फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़प्पू नाले से हो रहे कटाव को लेकर ग्रामीण ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर एसडीएम को ज्ञापन देते ग्रामीण। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। गड़प्पू नाले से हो रहे भारी कटाव को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम एपी वाजपेयी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गड़प्पू नाले को बौर जलाशय से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरहैनी क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा है कि पहाड़ में बारिश होने से गड़प्पू नाले में बाढ़ आ जाती है। जिससे बरहैनी, झारखड़ी, जबरान, हजीरा, हर सहित अन्य क्षेत्र में खेत सहित भूमि का भारी कटाव हो गया है। बाढ़ से फसल तक बह गई है। अब आबादी क्षेत्र को भी खतरा बना हुआ है। वहां पर जिपं सदस्य गंगा देवी, प्रधान संदीप आनंद, प्रताप सिंह, गणेश पवन शर्मा, गुरचरन सिंह, दिनेश बोरा, जाकिर अली, तोता राम सागर, कर्म सिंह, नरपत सिंह, राजू बिष्ट, भगवान सिंह, कमला मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें