बाजपुर शहीद भगत चौक पर सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन करते अनशनकारी।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बीस गांवों की 5838 एकड़ भूमि की खरीद फरोख्त पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन 11 वें दिन जारी रहा। शनिवार को सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन भी किया। वहां पर अमित कुमार, नवाब हैदर काजमी, कुलदीप सिंह, दलजीत सिंह औलख, शिवम सिंह, गौरव आर्य, उज्जवल सिंह, राहुल यादव आदि थे।