फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्रता का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसीएमओ पर स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए बुधवार को कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना देकर कार्रवाई की मांग उठाई। इधर, देर शाम कर्मचारियों की सीएमओ से हुई वार्ता में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में एनएचएम से कार्यरत विष्णु श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कंप्यूटर जल्दी ऑन न होने पर वहां पर मौजूद एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने उनके साथ अभद्रता की। इसके विरोध में सीएमओ कार्यालय में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ने पर सीएमओ डॉ. देवेंद्र पंचपाल कर्मचारियों को समझाने के लिए पहुंचे लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि जब तक डॉ. मलिक माफी नहीं मांगेंगे धरना जारी रहेगा। इधर, डॉ. मलिक ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह कर्मचारी को ड्यूटी से संबंधित निर्देश दे रहे थे। वहां पर डॉ. अभिषेक शर्मा, चांद मियां, जावेद, पंकज गुंसाईं, तौफीक, मनोज आर्या, डॉ. रवींद्र पाल, प्रदीप महर आदि थे।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
रुद्रपुर। जिला चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का आरोप लगाते हुए भाईचारा एकता मंच व कुर्मी महासभा के लोगों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत और डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने दोनों का पुतला भी फूंका। वहां पर सौरभ गंगवार, केपी गंगवार, सुमन पंत, शीला चौधरी, मुकेश गंगवार, अवनीश कुमार, दुर्गेश तिवारी, समाईला खातून आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें