फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर धरना देते कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। कृषि कानून, किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ नहीं होने से खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी और प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। बाजवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों का गुलाम बनाने के लिए कृषि कानून बनाए हैं। कानूनों को वापस लेने से पहले कर्ज में फंसे किसानों, मजदूरों का कर्ज और बिजली बिल भी सरकार को माफ करना चाहिए। वहां वरुण कपूर, रेशम यादव, अमरजीत सिंह, मनदीप नरवाल, आशीष कांबोज, रवि बरुआ, विकल कुमार, रोहित सिंह, पूरन सिंह, सुंदर सिंह, कमलजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, नत्था सिंह, तनवीर खा, राहुल, करन सिंह, मोहन शर्मा, कमलजीत गरेवाल, प्रभदीप सिंह संधू, राजकिशोर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें