रुद्रपुर। वन गुज्जर क्षेत्र भुड़ाखत्ता टांडा रेंज में वन गुज्जर समुदाय के लोक पर्व सेला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय व कार्यपालक अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व उनकी पत्नी मंजू तिवारी ने पौधरोपण कर सेला पर्व का शुभारंभ किया।
उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि सभी विभाग वन गुज्जर समुदाय को शिक्षा, आधार कार्ड व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करें जिससे वन अधिकार कानून 2006 के तहत वन गुज्जर समुदाय के अधिकारों को संरक्षित किया जा सके। कार्यक्रम में थारू जनजाति व कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहां पर जिला जज सिकंद कुमार त्यागी, जिला जज नैनीताल हरीश कुमार गोयल, सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी आदि थे।