फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया सील

Fri, 01 May 2026 10:50 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर में एएचटीयू ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को मुक्त कराया है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एएचटीयू ने स्पा सेंटर की आड़ में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने घटनास्थल से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को मुक्त कराया है।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बुधवार की रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी मनोहर सिंह दसौनी ने टीम के साथ सन सिटी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर में छापा मारा। शिकायत मिल रही थी कि लंबे समय से स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे। जिन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


अभियुक्त रंपुरा निवासी विकास कुमार व सिंह कॉलोनी निवासी ओम विजय निकले। काउंटर पर खड़े हल्द्वानी निवासी स्पा संचालक हरीश साह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से नकदी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ। स्पा सेंटर के अंदर बने कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली। तीनों अभियुक्तों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें