फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नवीन अनाज मंडी के गेट के पास दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया स्थगित

Sat, 26 Sep 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। नवीन अनाज मंडी के गेट पर जैविक किसान बाजार के लिए दुकानों की आवंटन प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को नवीन अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक हुड़िया के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक अरविंद पांडेय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक पांडेय ने बताया मंडी समिति के गेट पर बिना व्यापारियों और किसानों को विश्वास में लेकर दुकानों के आवंटन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू के बीच वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों और किसानों के हितों की किसी भी सूरत में अनदेखी नहीं होने देगी। अगर कोई गलत निर्णय लिया गया है तो उसमें सुधार होगा। उन्होंने उन अधिकारियों को भी चेतावनी दी जो सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया का विरोध करने वाले व्यापारियों और किसान संगठनों से जुड़े जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मामला भाजपा और प्रदेश सरकार से जुड़ा हुआ है इसको हम स्वयं हल करेंगे। इसमें किसी भी बाहरी लोगों की दखलअंदाजी को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्ढी, अशोक धीर, राजेश अग्रवाल, सुरेश खुराना, टीकम खेड़ा, कृष्ण लाल सुधा, कृष्ण लाल अनेजा, रूपेश बाधवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें