फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेयर के जनता दरबार में सड़क और जलभराव की समस्याएं उठीं

Sat, 28 Jun 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने अपने निवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा। इस दौरान सड़क, नाली और जलभराव की अधिक समस्याएं आई थीं।
विज्ञापन

नंद विहार कालोनी में हुए जनता दरबार में मेयर के सामने वार्ड नंबर एक की जेपीनगर फेस एक कालोनी के लोगों ने पार्क में अतिक्रमण की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने मकान के छज्जे को अवैध रूप से तीन फुट पार्क की ओर निकालकर रखा है। इस संबंध में काॅलोनीवासियों ने उससे बात की तो वह अभद्रता पर उतारू हो गया। संजय नगर खेड़ा के लोगों ने नाली निर्माण, जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था व स्कूल के पास सिगरेट, तंबाकू उत्पादों की दुकान को बंद कराने की मांग की। विभिन्न बस्तियों के लोगों ने भी मेयर को जलभराव और नाली की समस्याओं से अवगत कराया। वहां पर सुरेन्द्र पाल, सत्यम, रामसफल, जमुना प्रसाद, छोटे लाल, शैलेंद्र पाठक, महेश पंत, गीता पांडे आदि थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें