विधायक चीमा का स्वागत करते आईआईएम डायरेक्टर।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने मंगलवार को आईआईएम का निरीक्षण किया। इस दौरान आईआईएम के अधिकारियों ने उनके समक्ष कई समस्याएं रखीं। विधायक ने शीघ्र समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया।
सड़कों की दुर्दशा के संबंध में विधायक चीमा ने बताया कि जैतपुर से केलामोड़ तक प्रस्ताव एडीबी को भेजा गया है, जिसे जल्द ही स्वीकृत करा दिया जाएगा। यह मार्ग फोरलेन बनाया जाएगा। आईआईएम के अधिकारियों ने कहा कि रामनगर से दिल्ली शताब्दी चलाई जाए, ताकि लोगों को आईआईएम तक पहुंचने में आसानी हो।
आईआईएम कुंडेश्वरी और आईटीआई कैंपस दोनों से कूड़ा जो कि रोजाना करीब 300 किलो होता है, उसके निस्तारण के समाधान की मांग की। विधायक चीमा ने निगम में प्रस्ताव रख कर कूड़ा निस्तारण कराया जाएगा। पंतनगर हवाई अड्डे से सरकारी के अलावा प्राइवेट एयर लाइंस चलाई जाने की मांग भी की गई ताकि आईआईएम ही नहीं जिम कॉर्बेट और नैनीताल को दुनियाभर से आने वाले टूरिस्ट को ज्यादा सुविधा मिल सके।
विधायक चीमा ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट में अधिकरण की कार्रवाई चल रही है और प्राइवेट एयरलाइंस के लिए केंद्र सरकार को वह जल्द ही पत्र भेजेंगे। चीमा ने कहा कि आईआईएम की प्रगति और अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए वह जल्द ही केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश चंद्रा पोखरियाल निशंक का दौरा कराएंगे। इस दौरान डायरेक्टर कुलभूषण बलूनी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एमसी जोशी, प्रो. बहरूल इस्लाम आदि मौजूद थे।