फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एशियन पदक के लिए भारतीय बालिका बॉक्सरों को तराश रही काशीपुर की प्रियंका

Thu, 30 Apr 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उज्बेकिस्तान में होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर की प्रियंका चौधरी भारतीय टीम के साथ देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दूसरे देशों के खिलाड़ियों को पछाड़ने के लिए नेशनल कैंप में दांवपेंच सीख रहे हैं।
विज्ञापन

एक से 16 मई तक उज्बेकिस्तान में अंडर-17 बालक-बालिका एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें 26 बालक-बालिका मुक्केबाजों की भारतीय बॉक्सिंग टीम प्रतिभाग करेगी। इंडिया टीम कोच आर्यनगर, काशीपुर निवासी प्रियंका चौधरी से पटियाला में खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि कैंप में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करके पदक हासिल करेेंगे।
यह है टीम में शामिल
महिला वर्ग 46 किग्रा में राखी, 48 किग्रा में खुशी चंद, 50 किग्रा में ओवी अभिजीत एडवंत, 52 किग्रा में ममता मुरलीधर रौत, 54 किग्रा में लक्ष्मी लमनी मंजूनाथ, 57 किग्रा में नव्या, 60 किग्रा में इशिका, 63 किग्रा में दिव्या, 66 किग्रा में हरनूर कौर, 70 किग्रा में हिमांशी, 75 किग्रा में ज्योति, 80 किग्रा में वंशिका, 80 किग्रा से अधिक में गुरसीरत कौर शामिल हैं। वहीं पुरुष वर्ग 46 किग्रा में नरेंद्र कुमार नैला, 48 किग्रा में दक्ष पवार, 50 किग्रा में यश यादव, 52 किग्रा में गोपाल रामेश्वर गणेशे, 54 किग्रा में निवेश पाल, 57 किग्रा में प्रशांत मिश्रा, 60 किग्रा में करुंग अल्बर्टसन कोम, 63 किग्रा में प्रदीप, 66 किग्रा में रणवीर, 70 किग्रा में नमन कुमार, 75 किग्रा में लक्ष्य फोगाट, 80 किग्रा में जयदीप सिंह हंजरा, 80 किग्रा से अधिक में सिद्धांत शामिल हैं। बालिका टीम के साथ कोच प्रियंका चौधरी, नीतू, हरप्रीत, जितेंद्र राज सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट नीलेश कुमार चौधरी और बालक टीम के कोच विनोद कुमार, धीरज, भूषण सैनी, पुजारी सीतारमण, फिजियोथेरेपिस्ट अंगा खैरनार साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें