फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर की प्रियंका चौधरी ने कांस्य पदक जीता

Wed, 08 Nov 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर। 
विज्ञापन
वियतनाम में प्रतिद्वंदी के साथ मुकाबला करती प्रियंका। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वियतनाम में चल रही महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी को सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन


वियतनाम में दो से आठ नवंबर तक एशियन महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2017 चल रही है। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में 60 किग्रा भार वर्ग में प्रियंका चौधरी का मुकाबला दक्षिण कोरिया की बॉक्सर ओह इयोंजी से हुआ। प्रियंका ने अपने विरोधी को टक्कर देती रहीं। दोनों ही दो चक्र तक बराबरी पर रहे, लेकिन अंतिम चक्र में कोरिया की बॉक्सर जीत गई। इस कारण प्रियंका को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

प्रियंका ने कहा कि वह इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक नहीं जीत सकीं लेकिन आने वाली प्रतियोगिता में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने की कोशिश करेंगी। काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम साई कोच एचएस संधू ने बताया कि उन्होंने टीवी पर उनकी फाइट पूरी देखी है। आखिरी तक मुकाबला बड़ा रोचक था। निर्णय में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन पूर्व में हुई चैंपियनशिप से इस बार उनकी शैली में बहुत बदलाव था।
विज्ञापन


प्रियंका 2014, 2015, 2016 में लगातार नेशनल बॉक्सर चैंपियन रही हैं। काशीपुर निवासी प्रियंका के चाचा विजेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी मुकाबला बहुत की रोमांचक था। सेमीफाइनल के तीनों चक्रोें में विरोधी को कड़ी टक्कर दी है। निर्णायक मंडल में पांच जज बैठते हैं। तीन जजों ने कोरिया की बॉक्सर के पक्ष में निर्णय दिया। दो जजों ने प्रियंका के पक्ष में निर्णय दिया था। प्रियंका अगली प्रतियोगिता में बेहतर करेंगी, इसके लिए उनकी और उनके परिवार की शुभकामनाएं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें