फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट वार्ड बने स्टाफ के ठिकाने, आदेश के बाद भी कब्जा बरकरार

Sat, 21 Mar 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नए शिक्षा सत्र से पहले ही व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। मरीजों के लिए बने प्राइवेट वार्ड और विभागीय कमरों पर कॉलेज कर्मियों के अवैध कब्जे का मामला उजागर हुआ है। मोर्चरी के पास स्थित मेडिसिन विभाग के भवन के तीनों फ्लोर पर बने प्राइवेट वार्ड मरीजों की बजाय जेआर, नर्स, टेक्नीशियन और कुछ वार्ड बॉय के अस्थायी ठिकाने बन चुके हैं। हालात यह हैं कि जिन कमरों में मरीजों को भर्ती होना चाहिए वहां स्टाफ का सामान दिख रहा है।
विज्ञापन




रेडियोलॉजी विभाग भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी कई कमरों में कर्मियों के अवैध रूप से रहने की बात सामने आई है। इन कमरों की साफ-सफाई महीनों से नहीं हुई है। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और संक्रमण नियंत्रण पर भी सवाल उठ रहे हैं।

कर्मियों से पैसे वसूली की चर्चा



राजकीय मेडिकल कॉलेज में अवैध रूप से रह रहे कर्मियों के मामले में अब वसूली के आरोप भी सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ कर्मचारी कॉलेज प्रशासन को गुमराह कर इस अव्यवस्था को बनाए हुए हैं। आरोप है कि ये लोग यहां रह रहे कर्मियों से रहने की एवज में पैसे की वसूली करते हैं।
विज्ञापन


वर्जन



मामला संज्ञान में आया है। सभी कर्मियों को कमरों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। दोबारा चेतावनी जारी की जाएगी। जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। डॉ. उषा रावत, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें