सितारगंज। खनन कारोबारियों और वाहन स्वामियों ने प्राइवेट माइनिंग फ्लाइंग टीम पर जबरन खनन वाहन को रोककर चालान काटने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को कारोबारी मनजीत सिंह ज्ञानी के साथ समस्त खनन कारोबारी और वाहन स्वामियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि केआरबीएम नामक निजी कंपनी वाहन स्वामियों का खनन वाहन रोककर उनका उत्पीड़न कर रही है।