फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: लोक निर्माण विभाग की सड़क पर हुए अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, लोगों ने अभियान का विरोध किया

Thu, 03 Oct 2024 07:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर

सार

लोक निर्माण विभाग ने प्रशासन के साथ कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को टांडा तिराहा से सरवरखेड़ा तक अपनी भूमि से अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की सड़क पर हुए अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग ने प्रशासन के साथ कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को टांडा तिराहा से सरवरखेड़ा तक अपनी भूमि से अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कई दुकानदार स्वयं ही अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने में जुट गए।

लोनिवि ने तहसीलदार, नगर निगम व पुलिस की देखरेख में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कई स्थानों पर लोगों ने अभियान का विरोध किया लेकिन अधिकारियों के समझाने पर वे शांत हो गए। विभाग के एई परवेज आलम ने बताया कि पूर्व में लगभग सौ अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए थे, उन सभी को नोटिस जारी किए गए थे। विभाग के जेई चेतन भट्ट ने बताया कि नापजोख करके अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। लोगों का आरोप कि अतिक्रमण नियमानुसार नहीं हटाया जा रहा है। यहां पर तहसीलदार पंकज चंदौला, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल मौजूद रहे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: प्रीपेड मीटरों के विरोध में जलाया प्रदेश सरकार का पुतला, सर्किल कार्यालय पर प्रदर्शन

अतिक्रमणकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-अभय प्रताप सिंह, एसडीएम

मुख्य चौराहा से स्टेडियम तक ध्वस्त किया जाएगा अतिक्रमण
लोनिवि के बाद एनएचएआई भी अपनी सड़क से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गया है। शीघ्र ही रामनगर रोड पर एनएचएआई का पीला पंजा गरजेगा। एनएचएआई के एई मनोज भट्ट ने बताया कि मुख्य चौराहा से स्टेडियम तक पूर्व में अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया था। अब दोबारा लोगों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनको नोटिस भेजा जाएगा। एई भट्ट ने बताया कि 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करना विभाग की प्राथमिकता में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें