फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल दूसरे दिन भी रहे बंद

Sun, 20 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के सेंट्रल हॉस्पिटल में तोड़फोड़ और डाक्टर के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रुद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल दूसरे दिन भी बंद रहे। डाक्टरों ने बैठक कर उत्तराखंड चिकित्सा परिचर्या सेवाकर्मी और सेवा संस्था विधेयक 2013 कानून के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सोमवार को डाक्टर एसएसपी को ज्ञापन सौंपेंगे। डाक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी तक अस्पताल बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं अस्पताल बंद रहने से प्राइवेट अस्पतालों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

 मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने हल्द्वानी के प्राइवेट अस्पताल में तोड़फोड़ कर एक डाक्टर की जमकर पिटाई कर दी। इसके विरोध में हल्द्वानी आईएमए ने हड़ताल का आह्वान किया हुआ है। इसी को लेकर रुद्रपुर आईएमए ने दूसरे दिन भी अस्पताल बंद रखे। अस्पताल बंद रहने से सरकारी अस्पतालों में सुबह से भीड़ लगी रही। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा।
 आईएमए रुद्रपुर के डाक्टरों ने रविवार को एक बैठक की। बैठक में आईएमए रुद्रपुर के अध्यक्ष रंजीत गिल और सचिव प्रक्षय अग्रवाल ने कहा कि सरकार मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपियों को बचा रही है। बैठक में डॉ. एके जैन, दीपक रस्तोगी, अतुल कुमार, अनिल दीक्षित, नीरज पंत, अनुज छाबड़ा, निमेश गुप्ता, जसविंदर गिल, रवि फुटेला, अतुल अग्रवाल, वीपी जोशी, मनोरंजन पंत, अशोक कुमार, राजीव सेतिया, गिरजेश प्रसाद, ओपी महाजन, अतुल जोशी, एससी निगम, राजीव सेतिया सहित कई डाक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें