फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में नहीं चली ओपीडी, मरीज रहे हलकान

Sun, 20 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी में सेंट्रल हॉस्पिटल में तोड़फोड़ और डॉक्टर के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रुद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल बंद रहे। डॉक्टरों ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज दिनभर भटकते रहे। वहीं डाक्टरों ने गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार से पूर्णतया अस्पताल बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने हल्द्वानी के प्राइवेट अस्पताल में तोड़फोड़ कर एक डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी। इसके विरोध में हल्द्वानी आईएमए ने हड़ताल का आह्वान किया हुआ था। इसी को लेकर रुद्रपुर आईएमए ने शनिवार को शहर के सभी अस्पताल बंद रखे। अस्पताल में इमरजेंसी के अलावा सभी ओपीडी पूर्णतया बंद रहीं। शहर में प्राइवेट अस्पतालों में 1 हजार से 15 सौ मरीज प्रतिदिन आते हैं। अस्पताल बंद रहने से मरीज इधर-उधर भटकते रहे। कई मरीज बिना इलाज के ही वापस चले गए तो कुछ मरीजों ने सरकारी अस्पताल का रुख किया। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लग गई। मरीजों का कहना था कि डाक्टरों ने बिना बताए शनिवार को अपने अस्पताल बंद कर दिए।
वहीं डाक्टरों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम आशीष भटगई को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि डाक्टर से मारपीट और तोड़फोड़ करने वालों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो आईएमए रुद्रपुर इकाई शहर के अस्पताल बंद कर देगी।
विज्ञापन

आईएमए रुद्रपुर के अध्यक्ष डॉ. आरएस गिल और डॉ. रवि फुटेला ने कहा कि राजनीतिक दबाव में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में शहर के शनिवार को सभी प्राइवेट अस्पताल बंद रखे गए हैं। अगर प्रशासन रविवार तक गिरफ्तारी नहीं करता है तो सोमवार से अस्पताल अनिश्चितकालीन बंद कर दिए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में डॉ. दीपक रस्तोगी, डॉ. अतुल कुमार, अनिल दीक्षित, नीरज पंत, अनुज छाबड़ा, निमेश गुप्ता, जसविंदर गिल, रवि फुटेला, अतुल अग्रवाल, वीपी जोशी, मनोरंजन पंत, अशोक कुमार, राजीव सेतिया, दीपक, सुरभि राय सहित कई डाक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें