फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के घोटालेबाज जाएंगे जेल : पंत

Wed, 03 May 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
काश्‍ाीपुर में प्रकाश्‍ा पंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त एवं गन्ना मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि एनएच घोटाला में लिप्त कोई भ्रष्टाचारी नहीं बच पाएंगे। घोटालेबाजों को जेल जाना पड़ेगा। भाजपा को भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के वादे पर ही प्रचंड बहुमत मिला है। राज्य में जल्दी ही लोकपाल व्यवस्था आरंभ हो रही है। पेयजल की शिकायतें सुनने और निवारण के लिए राज्यभर में पेयजल निदान शिविर लगाए जाएंगे। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को हल्द्वानी से होगा। 
विज्ञापन


नवीन मंडी विश्रामगृह में वित्तमंत्री पंत ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि लोकपाल में भ्रष्टाचार की कोई भी शिकायत की जा सकती है। राज्य में पेयजल संकट से उबरने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। 91 नगरों और नई विकसित 450 बस्तियों में पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए विश्व बैंक, नाबार्ड, अमृत योजना से पेयजल व्यवस्था की जा रही है। 4000 गांव पेयजल संकट से गुजर रहे हैं। सरकार वहां भी पेयजल की व्यवस्था कर रही है। 

पंत ने कहा कि 16 साल से यूपी के साथ परिसंपत्तियों का बंटवारा नहीं हुआ था। सरकार ने सबसे पहले यूपी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता कर अधिकांश मामलों का निस्तारण कर दिया है। इससे 35 नहरों को यूपी ने उत्तराखंड को सौंप दिया। पंत ने कहा कि विभागों में ट्रांसफर को उद्योग नहीं बनने दिया जाएगा। जल्दी ही ट्रांसफर नीति लागू होगी। एक जून से नई शराब नीति लागू होगी। नई नीति में घटिया शराब नहीं बिकने दी जाएगी। 
विज्ञापन


विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि बंद काशीपुर शुगर मिल पर किसानों का लगभग 24 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। सरकार किसानों का भुगतान कर मिल नीलाम होने पर रुपये ले ले। पंत ने कहा कि तीर्थ द्रोणसागर, गिरीताल के सुंदरीकरण के रुके काम को शुरू कराया जाएगा। 

इससे पहले विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, मोहन बिष्ट, रविपाल, अमित मनचंदा, गुरविंदर चंडोक आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें