फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कैदियों की तर्ज मिले रिहाई

Wed, 06 Mar 2019 12:30 AM IST
अरुण कुमार यासीन अंसारी
विज्ञापन
सिडकुल सितारगंज स्थ्रित केंद्रीय कारागार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

सितारगंज की संपूर्णानंद शिविर खुली जेल और केंद्रीय कारागार में विभिन्न अपराधों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों ने नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और राज्य मानवाधिकार आयोग को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र के जरिये यूपी की तर्ज पर रिहाई की मांग की है।

कैदियों ने पत्र में जिक्र किया है कि 14 साल से अधिक कारावास भुगत चुके कैदियों के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से कोई स्थायी नीति नहीं होने से कैदियों में हताशा है। ऐसे में उनके भीतर जीने की इच्छा भी खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन



मालूम हो कि हर वर्ष गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर 14 साल से अधिक जेल में सजा काट चुके आजीवन कैदियों को रिहा किया जाता है। कैदियों ने पत्र में कहा है कि कारागार विभाग को शासन की ओर से आजीवन कारावास भुगत रहे कैदियों को समय पूर्व मुक्त करने के संबंध में समय-समय पर समीक्षा करने और स्थायी नीति बनाने के निर्देश हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2018 में इस फैसले का संज्ञान लिया। इसके बाद यूपी सरकार की ओर से 1577 आजीवन कारावास वाले कैदियों को रिहा करने की कार्यवाही शुरू हो गई है। इधर, उत्तराखंड सरकार की ओर से इस संबंध में कोई स्थायी नीति नहीं बनी है।

ऐसे में कैदियों में निराशा और हताशा घर कर रही है। पत्र में कैदियों ने कहा कि उनके भीतर अब जीवन जीने की इच्छा खत्म हो चुकी है, ऐसे में उन्हें इच्छा मृत्यु दे दी जाए। मृत्यु के बाद पार्थिव शरीर चिकित्सीय अनुसंधान के लिए दान कर दिया जाए, ताकि उनके शरीर के अंग अन्य लोगों के काम आ सकें।
विज्ञापन

कोट
कुछ लोगों की ओर से षड्यंत्र के तहत कैदियों को भड़काया जा रहा है, जिसके बाद कैदियों की ओर से पत्र लिखा गया है। हर वर्ष पात्रता के आधार पर शासन के नियमों के तहत कैदियों को रिहा किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई स्थायी नीति 2018 का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद राज्य में स्थायी नीति बनाने पर उचित निर्णय लिया जाएगा। - पीवेके प्रसाद, आईजी कारागार।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें