फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फर्जी शैक्षिक अभिलेख पर नौकरी कर रहे प्रधानाध्यापक बर्खास्त

Tue, 26 Aug 2025 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमाणपत्र फर्जी होने की हुई थी शिकायत, बीती सात मई को किया गया था निलंबित
विज्ञापन

रुद्रपुर। फर्जी शैक्षिक अभिलेख पर प्रधानाध्यापक की नौकरी करने वाले को डीईओ ने बर्खास्त कर दिया है। कूटरचित बीटीसी की डिग्री की शिकायत मिलने पर विभाग ने बीते सात मई को सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथा अकबर के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार को निलंबित कर दिया था।
प्रधानाध्यापक अनिल कुमार की नियुक्ति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चमोली, गोपेश्वर के आदेश पर तीन फरवरी 1999 को प्राथमिक पाठशाला, झिरगांव, देवाल में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। निदेशक प्राथमिक शिक्षा को 12 दिसंबर 2024 को अनिल कुमार के फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर नौकरी करने का शिकायती पत्र प्राप्त मिला।
विज्ञापन

निदेशक ने उप शिक्षा अधिकारी सितारगंज को शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की जांच करने के निर्देश दिए थे। बीटीसी अंकपत्र की जांच के लिए प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली को पत्र लिखा गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली ने सितारगंज को जांच आख्या भेजी।
रिपोर्ट में बताया गया कि संस्थान के टेबुलेशन चार्ट से नाम, पिता का नाम, अनुक्रमांक मेल खा रहा है, लेकिन प्रधानाध्यापक राजकीय दीक्षा विद्यालय गौचर चमोली के हस्ताक्षर संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं और अंकतालिका के अंकों का मिलान नहीं हो रहा है। इसके आधार पर प्रधानाध्यापक को कई बार नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा गया।
जवाब सही नहीं पाए जाने पर बीते सात मई को प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया और सितारगंज उप शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया। उप शिक्षा अधिकारी सितारगंज की जांच में बीटीसी अंक पत्र/प्रमाण पत्र अनुक्रमांक फर्जी पाए गए। शिक्षक अनिल कुमार को नोटिस जारी कर पक्ष रखने के निर्देश दिए गए। शैक्षिक अभिलेखों का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर विभाग ने उनकी सेवा समाप्ति का निर्णय लिया।
विज्ञापन


शैक्षिक अभिलेखों में कूटरचना व फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्ति कर दी गई है। कई अन्य मामलों की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। हरेंद्र कुमार मिश्र, डीईओ बेसिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें