रुद्रपुर। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), जेसीज पब्लिक स्कूल और एमिनिटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का जलवा रहा।
डीपीएस की सुनंदा खंडेलवाल और जेसीज की 12वीं की छात्रा प्राची मटेला ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। एमिनिटी पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा गुरनूर कौर 98.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। परीक्षा परिणाम आते ही स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। विद्यार्थियों के साथ ही विद्यालय स्टाफ और प्रबंधन ने खुशी मनाई।
नौनिहालों की सफलता से अभिभावकों के चेहरे भी खिल गए। स्कूल प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल का गौरव बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रुद्रपुर क्षेत्र में सीबीएसई 12वीं के 54 स्कूल हैं। सभी स्कूलों के लगभग विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।