फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर आईआईएम के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे डॉ. प्रणब मुखर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वर्ष 2013 में काशीपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। अपने उद्बोधन में तत्कालीन राष्ट्रपति ने कहा था कि देश के राजनैतिक और आर्थिक विकास के लिए यह आवश्यक है कि विकास का ढांचा ऐसा हो जिससे देश के गरीब वर्ग को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इनका सामना करने के लिए देश को जमीन से जुड़े नेताओं की जरूरत है। जिनकी प्राथमिकता लोगों की कठिनाइयों को समझकर उनका समाधान करना हो।
आईआईएम के छात्रों से प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि वह समस्याओं की जड़ में जाकर उनका समाधान करें। उन्हें आशा है कि आईआईएम शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी संस्थान बनेगा। भारतीय उद्योग को वैश्विक औद्योगिक विकास के मुकाबले उत्कृष्ट बनाने के लिए रणनीति बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया था।
उस दौरान समारोह में राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी, तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, आईआईएम के गर्वनिंग बाडी के अध्यक्ष ध्रुव एम स्वामी, निदेशक आईआईएम डॉ. गौतम सिन्हा, सांसद प्रदीप टम्टा, सांसद केसी सिंह बाबा आदि भी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें