फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन भरा

Thu, 06 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय महाविद्यालय सितारगंज में छात्र संघ चुनाव के अंतर्गत हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। विवि प्रतिनिधि पद पर एक दावेदार ने दूसरे छात्र के नाम नामांकन पत्र खरीदकर अपना नामांकन भरा। जिसे चुनाव कमेटी ने निरस्त कर दिया। नामांकन स्थल पर भाजयुमो और यूथ कांग्रेस से जुड़े छात्र आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों गुटों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. साधना पंत की देखरेख में हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर विश्वजीत विश्वास, शिवानी, शब्बू, कृष्णा मंडल ने, उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह कठायत, अफजाल, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सुनम, किरन कुमारी ने नामांकन भरा। सचिव पद पर अंकित मजूमदार, सर्वजीत सिंह, संयुक्त सचिव पद पर नीलमनी साना, सुरेश नाथ, कोषाध्यक्ष पद पर राहुल राय और नेहा ने नामांकन दाखिल किया। विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए बंटी कुमार ने दूसरे छात्र के नाम से नामांकन पत्र खरीदकर अपना नामांकन दाखिल किया। जिसे चुनाव कमेटी ने निरस्त कर दिया। इस पद के एक अन्य दावेदार बलविंदर सिंह अपना नामांकन कराने के लिए निर्धारित समय से एक घंटे बाद पहुंचे। जिसके  कारण उनका नामांकन दाखिल नहीं हो पाया।


नामांकन प्रक्रिया के दौरान युवा कांग्रेस व भाजयुमो से जुड़े छात्र एक साथ नामांकन स्थल पर पहुंचने पर दोनों आपस भिड़ गए। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा व भाजयुमो नेता अमित सलूजा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिससे कुछ देर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों गुटों के छात्रों को समझाकर शांत कराया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस से दोपहर 12:30 बजे तक नाम वापसी, सुबह दस से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, दोपहर एक बजे के बाद प्रत्याशियों सूची जारी होगी। इस मौके पर प्राचार्य डा. प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें