फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में छठ घाटों पर तैयारियां शुरू, आ सकते हैं सीएम

Thu, 12 Nov 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। छठ महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत होगी। बृहस्पतिवार को खटीमा के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई और सजावट का काम अंतिम चरण में रहा। संजय रेलवे पार्क स्थित छठ घाट पर रंगरोगन के साथ ही तालाब में पानी भरने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि छठ महापर्व के आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय, शनिवार को खरना, रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को छठ पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें