रुद्रपुर। मोबाइल नेटवर्क में आयेदिन आ रही दिक्कतें जल्द दूर हो जाएंगी। बीएसएनल के अधिकारियों ने क्षेत्र का सर्वे कर रुद्रपुर में 28 और किच्छा में 13 मोबाइल टावर स्थापित करने की योजना तैयार कर महाप्रबंधक को भेज दी है। स्वीकृति मिलने पर टावर स्थापित कराने का काम शुरू हो जाएगा।
बीएसएनएल के एसडीओ अरुण छाबड़ा ने बताया कि टावरों पर टूजी, थ्रीजी और फोर जी नेटवर्क के लिए बीटीएस (बेस ट्रांसमिशन सिस्टम), नोट बी और ईनोट बी सिस्टम लगेंगे। बताया की यह सिस्टम लगाने के लिए निजी कंपनियों को उनकी ओर से विभिन्न क्षेत्रों में लगे टावरों पर यह सिस्टम स्थापित कराया जाएगा। इसके लिए निजी कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं, जल्द से जल्द टावर स्थापित कराने को लेकर लगातार कोशिश की जा रही है। ताकी कमजोर नेटवर्क की दिक्कतों से लोगों को निजात मिल सके। संवाद