फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एनएच को तिरंगे की रोशनी से जगमग करने की तैयारी

Thu, 10 Apr 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में डिवाइडर पर तिरंगा रोशनी से जगमगाता पोल। 
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र में नेशनल हाईवे के डिवाइडरों को रात में तिरंगा रोशनी से जगमग करने की कोशिश हो रही है। नगर निगम की ओर से इस प्रस्ताव को लेकर एनएचएआई से वार्ता की जा रही है। इसके साथ ही नगर के 40 वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटों को कंट्रोल रूम से जोड़ने के लिए डीपीआर बनाई गई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से इंदिरा चौक से डीडी चौक और ट्रांजिट कैंप में डिवाइडरों पर लगाए स्ट्रीट लाइट के पोलों पर इलेक्ट्रानिक झालरें लगाई गईं हैं।
इसी तरह नगर निगम नेशनल हाईवे 74 पर दानपुर से मेडिसिटी अस्पताल के पास और नेशनल हाईवे 109 में आर्क होटल से हल्द्वानी मोड़ तक स्ट्रीट पोलों पर लाइट लगाने की कवायद कर रहा है। निगम की ओर से 40 वार्ड में स्थित 17800 स्ट्रीट पोलों को कंट्रोल रूम से जोड़ने की भी योजना बनाई गई है।
इसके लिए करीब पांच करोड़ की डीपीआर बनाई गई है। इसके तहत निगम की ओर से केबिल बिछाकर स्ट्रीट लाइटों को उनके जरिये जोड़ा जाएगा और इसे निगम में प्रस्तावित कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इससे स्ट्रीट लाइटों का संचालन एक ही जगह से हो सकेगा, वहीं खराब स्ट्रीट लाइटों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें