फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: बाबा अनूप सिंह पर इनाम की राशि 50 हजार करने की तैयारी, SSP ने IG को की संस्तुति; लुक आउट नोटिस जारी

Sat, 05 Apr 2025 05:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस अभियुक्त बाबा अनूप सिंह की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उन पर घोषित 25 हजार के इनाम को दोगुना करने की कार्रवाई की जा रही है। अनूप सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
लुक आउट नोटिस जारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस अभियुक्त बाबा अनूप सिंह की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उन पर घोषित 25 हजार के इनाम को दोगुना करने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आईजी को संस्तुति भेजी है। अनूप सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

 

28 मार्च 2024 को नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने के बाद शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू और सरबजीत सिंह बाइक से भाग निकले थे। इस केस में अमरजीत, सरबजीत को नामजद और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान हरबंस सिंह चुघ, प्रीतम सिंह संधू, फतेहजीत सिंह और गुरुद्वारा श्री हर गोविंद सिंह रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिंह को बाईस्तवा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने नौ साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आठ अप्रैल को हरिद्वार में नामजद बिट्टू का एनकाउंटर हो गया था और हाल में ही पुलिस ने दूसरे नामजद सरबजीत को पंजाब से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच के बाद बाबा अनूप सिंह को अभियुक्त बनाया था और अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं आने पर बाबा अनूप सिंह के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के साथ ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब तक पुलिस बाबा अनूप सिंह का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें