फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इलाज के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 04 Mar 2023 09:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाजपुर। गर्भवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ने हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव खमरिया निवासी रमेश की 26 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने महिला को चीनी मिल मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर ऊषा की हालत गंभीर हो गई। डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन ऊषा देवी को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर एसआई देवेंद्र मनराल, एसआई प्रकाश चंद पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि ऊषा देवी को अचानक रक्तस्राव होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला को करीब दो माह की गर्भवती बताया गया है। मृतका के दो बच्चों में मोहित तीन और मानव एक वर्ष हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महिला की मौत की खबर मिलते ही डॉक्टर निजी अस्पताल को बंद कर कर खिसक गए। पुलिस ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें