खटीमा में एचएनबी महाविद्यालय में आयोजित निबंध व भाषण प्रतियोगिता को लेकर जानकारी देते प्राचार्?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज के कला संकाय में शुक्रवार को निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध में प्रीति और भाषण में नूरे निशा अव्वल रहीं।
पीजी ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने किया। निबंध का विषय ऑनलाइन शिक्षा सार्थकता, समस्याएं सुझाव एवं भाषण प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया की भूमिका, छात्र राजनीति के भटकाव व निदान एवं उच्च शिक्षा में नैतिक मूल्यों का अवमूल्यन था। निबंध प्रतियोगिता में प्रीति यादव, चेतन भट्ट, शिखा शाही एवं भाषण प्रतियोगिता में नूरे निशा, चेतन भट्ट, प्रतिभा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. धीरज चंदोला एवं डीके मिश्रा थे तथा संचालन डॉ. प्रशांत जोशी ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. शांति चंद, डॉ. केके मिश्रा, डॉ. धीरज चंदोला एवं खिलानंद जोशी थे।