खटीमा में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान के दौरान सदस्य बनाते चुनाव संचालन समिति के ल?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। व्यापार मंडल चुनाव के लिए चलाए गए सदस्यता अभियान के चौथे दिन तक टीम ने 220 सदस्य बनाए। शुक्रवार को 50 सदस्य बनाए गए। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी महेश जोशी एवं रोशन लाल ग्रोवर ने बताया कि इस दौरान पुरानी तहसील, सीमेंट रोड से जुड़े विभिन्न गलियों के व्यापारियों को सदस्य बनाया जा चुका है। टीम में अफजल खां, पूरन बिष्ट, अरफात अंसारी, दिगंबर गुप्ता, संतोष अग्रवाल, विशाल गोयल, पप्पू अली आदि थे।