फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीत विहार बवाल मामला : सात आरोपियों पर नामजद केस

Mon, 16 Oct 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर।
विज्ञापन

शहर के प्रीत विहार में हुई आगजनी और फायरिंग की घटना में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना में एक युवक का सिर फटा है जबकि महिला और उसकी दो बेटियां भी चोटिल हुई हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन

प्रीत विहार में शनि मंदिर के समीप भ्रमदेव काॅलोनी के रहने वाले मोहन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शनि मंदिर के पास दुकान है। रविवार की रात दुकान के बाहर उसकी बाइक पर कुछ लड़के बैठे थे और कुछ लड़के बाइक के पास खड़े थे। इनमें मंगल सिंह, सुरेंद्र सिंह, नंदू निवासी रुद्रपुर और गग्गी, गुरजीत, विशाल, कम्ब्बई निवासी प्रीत विहार के थे। उसने जब लड़कों से बाइक से हटने को कहा तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। उसके साढू का लड़का सेंकीचरण बीच-बचाव में आया तो उसके सिर पर ईंट मार दिया। उसके सिर पर छह टांके आए थे। इस दौरान उसकी पत्नी पिरवेश और दो बेटियों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसकी दुकान पर पथराव कर ठेली पर आग लगा दी और फायरिंग भी की। आरोपियों ने उसे मकान बेचकर दूसरी जगह नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें