काशीपुर। दो सूत्री मांगों के लिए पीआरडी जवानों का दो दिन का कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। पीआरडी जवान 18 नवंबर को देहरादून में सीएम आवास के सामने प्रदर्शन करेंगे। प्रांतीय रक्षक दल संगठन के अजब सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, संजय राणा ने बताया कि साल में 365 दिन का रोजगार, होमगार्ड की तर्ज पर टीए और बकाया के भुगतान की मांग की मांग के लिए जवान 17 नवंबर और 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि काशीपुर से 30 जवान प्रदर्शन में प्रतिभाग करने करने दून जाएंगे। संवाद