केलाखेड़ा। दिमाग की नस फटने से एक पीआरडी जवान की मौत हो गई। सोमवार शाम को शोकानगला केलाखेड़ा निवासी पीआरडी जवान अतर सिंह की तबीयत खराब हो गई। वह अपने साले के घर बेरिया दौलत चले गए। हालत बिगड़ने पर परिजनों उन्हें बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्स्कों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें हल्द्वानी के एसटीएच ले गए। मंगलवार को हालत गंभीर होने पर उन्हें वहां से भी रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर मुरादाबाद जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
ग्राम प्रधान अनिता देवी और बलवीर ने बताया कि चिकित्सकों ने दिमाग की नस फटने से अतर सिंह की मौत होने की बात कही है। बुधवार को बिना किसी कार्रवाई के गांव स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पीआरडी जवान अतर सिंह की मौत की सूचना मिली है। अतर सिंह बाजपुर कोतवाली में डयूटी करते थे।