फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवान की डेंगू से हुई मौत

Sun, 22 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में तैनात ग्राम बखपुर निवासी पीआरडी जवान 32 वर्षीय सतपाल सिंह की डेंगू से मौत हो गई। जवान पिछले एक महीने से बरेली के एक निजी चिकित्सालय में अपना इलाज करा रहा था। शनिवार को गांव के शमशान घाट पर हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से सतपाल को अंतिम विदाई दी।
ग्राम बखपुर निवासी 32 वर्षीय सतपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह बतौर पीआरडी जवान रुद्रपुर स्थित यूआरडी में तैनात था। सतपाल के चाचा मलखान सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने पहले सतपाल को बुखार और निमोनिया की शिकायत थी। किच्छा एवं रुद्रपुर में उपचार से लाभ ना मिलने पर सतपाल को राममूर्ति चिकित्सालय बरेली में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने सतपाल को डेंगू की पुष्टि की। राममूर्ति में कुछ दिन इलाज कराने के बाद उसे बरेली के निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। जहां उसकी शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल की मौत की सूचना मिलते ही ग्राम बखपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार रात्रि को सतपाल के शव का उसके निवास स्थान पर लाया गया। शनिवार गांव के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सतपाल अपने पीछे पत्नी सुनीता एवं तीन बच्चों को बिलखता छोड़ गया है। सतपाल की बड़ी लड़की राखी कक्षा 9 में तथा लड़के अरुण एवं अंकित क्रमश: कक्षा 7 व 5 में ग्राम बखपुर में ही पढ़ते हैं। सतपाल के बूढ़े माता-पिता मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन करते हैं। जब परिजनों को सतपाल की मौत की सूचना मिली तो मानो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें