फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड बैठक में पारित हुआ लाभ का बजट

विज्ञापन
जसपुर नगर पालिका बोर्ड बैठक में बजट की जानकारी देते लेखाकार। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मंगलवार को लाभ का बजट पारित किया गया। पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लेखाकार रवि कुमार ने सभासदों के सामने बजट प्रति को पढ़ कर सुनाया। बजट पढ़ते समय सभासदों ने पिछले बजट के बारे में भी जानकारी मांगी। कुछ सभासद छह माह का बजट पारित करने को लेकर अड़ गए।
विज्ञापन

बाद में पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम के कहने पर 26 करोड़ 90 लाख रुपये के बजट पर सभासदों ने अपनी सहमति की मुहर लगा दी। बैठक में कीटनाशक दवा का छिड़काव, सड़कों का निर्माण कराने सहित उपनल से जेई की नियुक्ति कराने और कुछ नगर पालिका कर्मियों के कार्यों में फेरबदल करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए।
वार्ड 20 में पाइपलाइन डलवाने, अप्रैल से ठेकेदारों की श्रेणी बनाने पर भी सहमति दी गई। बैठक में ईओ जगदीश चंद्रा, सभासद रूपा देवी, सत्येंद्र कुमार, मो. नफीस, जाकिर हुसैन, गजराज चौहान, सुधीर विश्नोई, सुभाष शर्मा, नीरज कुमार आदि सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें