फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रकाश चौथी बार बने अध्यक्ष

Sun, 31 May 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर-नैनीताल सहकारी समितियां कर्मचारी यूनियन का वार्षिक अधिवेशन सिटी क्लब में हुआ। जिसमें वर्ष 2025-26 का लेखाजोखा पेश किया गया और जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से प्रकाश चंद को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। जबकि त्रिकोणीय मुकाबले में शुभम सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर को शहर के सिटी क्लब में सहकारी समितियां कर्मचारी यूनियन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसमें दो जिलों के कर्मचारी भी शामिल हुए। अधिवेशन में सबसे पहले अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने वर्ष 2025-26 के आय व्यय का ब्योरा पेश किया और यूनियन के खाते में जमा धनराशि का ब्योरा भी पेश किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी जहांगीर कुरैशी की मौजूदगी में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर जिला कार्यकारिणी की चुनाव प्रकिया प्रारंभ हुई। जिसमें सर्वसम्मति से चौथी बार प्रकाश चंद जोशी को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की। जिसमें सर्वाधिक मत पाकर शुभम सिंह उपाध्यक्ष चुने गए और सचिव दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष हरिश्वचंद्र जोशी, उपसचिव लक्ष्मण सिंह को बनाया गया। इनके अलावा पंकज अरोरा तीसरी बार मीडिया प्रभारी बने।
इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश चंद ने अधिवेशन में सेवानिवृत कर्मचारियों को रुका हुआ फंड जल्द जारी कराने, सोसाइटी को घाटे से उभारने और तमाम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। उन कर्मियों का वेतनमान दिलाने की रणनीति बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भारत भूषण, हरीश चंद्र, शम्मी कुमार, सुरेश चंद्र ममगई,पंकज कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें