फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुरीतियों को दूर करने और बच्चों को शिक्षित करने का लिया संकल्प

Sun, 30 Jul 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में कलश एवं शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जसपुर। प्रजापति महासम्मेलन में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया गया। प्रजापति समाज की प्राचीन कला को जीवित रखने वाले बिरादरी के लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित महासम्मेलन में समाज की महिलाओं एवं लोगों ने बैंडबाजों के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर कलश एवं दक्ष प्रजापति महाराज की शोभायात्रा निकाली। सुभाष चौक के निकट आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर राम मुनी महाराज, रक्षा राज्य मंत्री के प्रतिनिधि अंकुर भट्ट, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल थे। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने महासम्मेलन को वर्चुअल संबोधित कर प्रजापति महासभा को भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज एवं अन्य वक्ताओं ने प्रजापति समाज में फैली बुराइयों, कुरीतियों, नशाखोरी, दहेज अशिक्षा आदि को दूर कर समाज को एक सूत्र में बांधने का आह्वान किया। प्रजापति समाज की मिट्टी के बर्तन बनाने की प्राचीन कला को जीवित रखने वाले रामकुमार प्रजापति, उमराव प्रजापति, झंडू प्रजापति आदि को सम्मानित किया गया ।
महासम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र एवं यूपी के आसपास के क्षेत्र के समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक प्रजापति, महेश प्रजापति, विनोद कुमार, मदनलाल प्रजापति, दयाराम प्रजापति, राजू प्रजापति, देशराज प्रजापति, देवकी प्रजापति, बनवारीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें